स्पोर्ट्स डेस्क। आज हम बांग्लादेश के एक ऐसे क्रिकेटर की बात करने जा रहे हैं, जिसका क्रिकेट करियर दुखों से भरा रहा है। इस क्रिकेटर का नाम अराफात सनी जूनियर है। अराफात एक आलराउंडर खिलाड़ी है। हाल ही में नेशनल क्रिकेट लीग के एक मैच के दौरान अराफात को साथी खिलाड़ी शहादत हुसैन ने पीट दिया था। इस घटना के बाद शहादत हुसैन पर 5 साल का बैन लगा दिया गया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाते हुए मार खाने वाले खिलाड़ी अराफा सनी जूनियर पर भी 1 साल का निलंबित बैन लगा दिया है। उनके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शाहिद पर भी 1 साल का बैन लगाया गया है।
यह है बैन की वजह
बता दें कि क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक मार खाने वाले खिलाड़ी अराफात पर बैन अनुशासनहीनता की वजह से लगाया गया है। बीसीबी के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि अराफात सनी जूनियर और मोहम्मद शाहिद पर लेवल 2 का उल्लंघन करने का आरोप है।
रिपोर्ट के मुताबिक अराफात ने टीम मैन के तौर पर काम नहीं किया। दरअसल शहादत हुसैन ने कई बार गेम चमकाने की गुजारिश की लेकिन अराफात ने ऐसा नहीं किया। अपने सीनियर खिलाड़ियों के साथ अराफात का व्यवहार सही नहीं था। इसी वजह से उन पर 1 साल का निलंबित में लगाया गया है।
दूसरी तरफ शहादत हुसैन को भड़काने की वजह से मोहम्मद शाहिद पर 1 साल का निलंबित बैन लगा है। बीसीबी के अधिकारियों के अनुसार शहादत हुसैन को अराफात के खिलाफ भड़काने का काम मोहम्मद शाहिद ने ही किया था। जिसके बाद उन पर यह कड़ी कार्यवाही की गई है।
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। यह पहला मामला नहीं है जब किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी ने मैदान पर मारपीट की हो। शहादत हुसैन से पहले शब्बीर रहमान भी मैदान पर मारपीट कर चुका हैं। ढाका प्रीमीयर लीग के दौरान उन्होंने दर्शक से ही मारपीट कर डाली थी।
रोज शारीरिक संबंध बनाने वाली लड़कियाँ कैसी हो जाती है, जानिए...
ज्यादा बड़ी उम्र की महिलाओं से संबंध बनाने से पहले जरूर पढ़ ले ये खबर, वरना...!!
यहाँ लड़कियों को खरीद कर ले जाते हैं और फिर उनसे कराते हैं बच्चे पैदा, उसके बाद...
58 साल का टीचर करता था 13 साल की स्टूडेंट से बलात्कार लेकिन एक दिन स्कूल में....
Herald