खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज मुम्बई में खेला जाएगा। यह मैच वेस्टइंडीज के कप्तान किरोन पोलार्ड के लिए विशेष बन सकता है।
अब विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगी जंग
पोलार्ड अगर इस मैच में 55 रन बना लेते हैं तो वह टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। इस मामले में वह न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम को पीछे छोड़ देंगे।
अब वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं शिखर धवन, इन चार में से कोई एक हो सकता है टीम में शामिल
ये है टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
1. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) 400 मैच, 13152 रन
2. ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) 370 मैच, 9922 रन
3. कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) 495 मैच, 9867 रन
4. शोएब मलिक (पाकिस्तान) 361 मैच, 9140 रन
5. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) 277 मैच, 9090 रन