Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज में बन सकते हैं ये बड़े कीर्तिमान

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल से तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होगी। इस सीरीज में भारतीय क्रिकेटरों के पास कई उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। सीरीज के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और स्पिन गेंदबाज यजुवेन्द्र चाहल के पास बड़ी उपलब्धियां हासिल करने मौका होगा।

जल्द ही इस भारतीय क्रिकेटर को मिलने वाली है खुशखबरी, बनने वाला है पिता

रोहित शर्मा एक छक्का लगाते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। इस मामले में उनसे आगे पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (476) और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (534) हैं। वहीं स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल इस सीरीज में तीन विकेट लेकर भारत की ओर से टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।

विराट कोहली ने स्मिथ से छीनी टेस्ट क्रिकेट की बादशाहत, बने नम्बर वन बल्लेबाज

अभी तक पचास विकेट ले चुके चहल इस मामले में अश्विन को पीछे छोड़ देंगे। अश्विन ने इस फॉर्मेट के 46 मैचों में 52 विकेट लिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने 51 विकेट लिए हैं।