आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगों को ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें इस साल 2019 में सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। अगर इन खिलाडिय़ों की लोकप्रियता पर नजर डाली जाए तो यह सभी खिलाड़ी अपने अपने क्षेत्र के महारथी हैं।

1. विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहल इस साल सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहे हैं। खेल में भी इनका प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा है। विराट कोहली इस साल लगातार लोगों की पहली च्वाइस रहे हैं।

2. मोहम्मद शमी
भारत के क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी विश्वकप में अपने बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से लोकप्रियता की ऊंचाइयों पर चढ़ चुके हैं। मोहम्मद शमी लगातार जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए लोकप्रिय खिलाड़ियों में शामिल हैं।

3. बाबर आजम
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विराट कोहली कहलाने वाले बाबर आजम इस साल सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी रहे हैं। बाबर आजम की तुलना लोग विराट कोहली से करते हैं लेकिन लोकप्रियता में यह थोड़ा उनसे पीछे हैं।

4. स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ वर्तमान समय में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं। स्टीव स्मिथ ने बेहद कम समय में अपनी बल्लेबाजी से लोगों को दीवाना बना दिया है। स्टीव स्मिथ को लोग भारत में भी बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।

5. रोहित शर्मा
रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को 2019 में सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। रोहित शर्मा का नाम वर्तमान समय में विश्व के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में गिना जाता है।
Herald