Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साल-2019: ये रहीं एक दिवसीय क्रिकेट की पांच सबसे बड़ी पारियां

खेल डेस्क। एक दिवसीय क्रिकेट में टीम के तीन सौ रन बनना आम बात हो गई है। बल्लेबाज रनों का अंबार लगा देते हैं। हालांकि इस साल एक भी बल्लेबाज एक दिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक नहीं लगा सका है। आज हम आपको साल 2019 की सबसे बड़ी पांच वनडे पारियों की जानकारी देने जा रहे हैं।

वेस्टइंडीज को एक बार फिर से विश्व चैम्पियन बनाएगा ये ऑलराउंडर! तोड़ दिया संन्यास

1. जॉन कैंपबेल: इस साल एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल ने खेली। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 137 गेंदों पर 179 रन बनाए थे।

2. शाई होप: वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने इस साल आयरलैंड के खिलाफ 152 गेंदों पर 170 रन की शतकीय पारी खेली थी।

3. डेविड वार्नर : ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने बांग्लादेश के खिलाफ 147 गेंदों पर 166 रन की शतकीय पारी खेली।

पहली बार मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने किया धोनी के संन्यास को लेकर खुलासा

4. क्रिस गेल: वेस्टइंडीज के तूफानी सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ केवल 97 गेंदों पर 162 रन की पारी खेली।

5. आरोन फिंच: मौजूद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने पाकिस्तान के खिलाफ 143 गेंदों पर नाबाद 153 रन बनाए।