Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साल 2019 में रोहित, विराट और मोर्गन ने नहीं, इस बल्लेबाज ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

इंटरनेट डेस्क। भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा जहां इस साल एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, वहीं वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रिस गेल ने साल 2019 में सबसे ज्यादा छक्के लगाए।

बिना हेलमेट ही तेज गेंदबाजों की धुनाई करने वाले इस भारतीय क्रिकेटर को मिलेगा सीके नायडू पुरस्कार

दुनिया के सबसे तूफानी बल्लेबाजों में शूमार क्रिस गेल ने इस साल केवल 17 वनडे मैचों में सर्वाधिक 56 छक्के लगाए। इस मामले में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के बल्लेबाज इयोन मोर्गन ने 21 मैचों में 41 छक्के लगाए।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने 23 मैचों में 36 छक्के जड़े। जबकि भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा ने 28 मैचों में 36 छक्के लगाए। इस मामले में पांचवें स्थान पर इंग्लैंड के बल्लेबाज जोश बटलर रहे। उन्होंने 20 मैचों 32 छक्के लगाए।

इस सीरीज से भारतीय टीम में वापसी करेंगे महेन्द्र सिंह धोनी!

जबकि इस साल सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे विराट कोहली 26 वनडे मैचों में केवल आठ छक्के ही लगा सके। रोहित शर्मा ने इस साल 1490 रन और विराट कोहली ने 1377 रन बनाए।