खेल डेस्क। भले ही टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस का साल 2019 में दबदबा रहा हो, लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बाजी मारी है। पिछले साल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वनडे में सर्वाधिक 42 विकेट झटके हैं। जबकि टेस्ट क्रिकेट में पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 59 विकेट लिए हैं।
पिछले साल एक दिवसीय क्रिकेट में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 21 मैचों में सर्वाधिक 42 विकेट लिए। उनका बेस्ट प्रदर्शन 69 रन पर पांच विकेट रहा।
इन पांच गेंदबाजों ने लिए है साल में सबसे ज्यादा विकेट: 1. मोहम्मद शमी (भाारत): मैच 21, विकेट 42, श्रेष्ठ 5/69 2. टेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड): मैच 20, विकेट 38, श्रेष्ठ 5/21 3.लॉकी फग्र्यूसन (न्यूजीलैंड): मैच 17, विकेट 35, श्रेष्ठ 4/37 4. मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश): मैच 16, विकेट 34, श्रेष्ठ 5/59 5. भुवनेश्वर कुमार (भारत): मैच 19, विकेट 33, श्रेष्ठ 4/31