Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साल 2019: टेस्ट क्रिकेट में केवल इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने छुआ एक हजार रन का आंकड़ा, ये हैं शीर्ष पांच बल्लेबाज 

खेल डेस्क। पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटरों का दबदबा रहा। सबसे ज्यादा विकेट और सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड इसी टीम के खिलाडिय़ों के नाम रहे।

जहां सबसे ज्यादा विकेट पैट कमिंस ने लिए वहीं सबसे ज्यादा रन कंगारू टीम के ही मार्नस लाबुशेन ने बनाए। पिछले साल वह टेस्ट क्रिकेट में एक हजार से अधिक रन बनाने वाले एक मात्र बल्लेबाज बने।

उन्होंने साल 2019 में 11 में सर्वाधिक 1104 रन बनाए। शीर्ष पांच बल्लेबाजों में एक भी भारतीय क्रिकेट शामिल नहीं है। भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 8 मैचों 754 रन बनाकर छठे स्थान पर रहे।

इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज: मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया): मैच 11, रन 1104, श्रेष्ठ 185 स्टीव स्मिथ (ऑस्टे्रलिया): मैच 8, रन 965, श्रेष्ठ 211 जेई रूट (इंग्लैंड): मैच 12, रन 851, श्रेष्ठ 226 आरजे बन्र्स (इंग्लैंड): मैच 12, रन 824, श्रेष्ठ 133 बेन स्टोक्स (इंग्लैंड): मैच 11, रन 821, श्रेष्ठ नाबाद 135