इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो का तीसरा और अन्तिम टी-20 मैच आज मुम्बई में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का लक्ष्य इस मैच को जीतकर तीन मैचों की टी-20 शृंखला पर कब्जा जमाने का होगा। दोनों ही टीमें अभी तक एक-एक की बराबरी पर है।
टी-20 में इन पांच बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, आज 55 रन बनाते हुए इस स्थान पर पहुंच जाएंगे पोलार्ड
इस मैच के लिए आज भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी अन्तिम एकादश में बदलाव कर सकते हैं। इसके तहत चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को लम्बे समय बार टी-20 मैच खेलने का मौका मिल सकता है।उन्हें ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर टीम में जगह दी जा सकती है, जो पहले दो टी-20 मैचों में अपना प्रभाव छोडऩे में असफल रहे हैं।
अब विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगी जंग
इस प्रकार हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिवम दुबे, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल।