खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली आज वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे और निर्णायक टी-20 मुकाबले में केवल छह रन ही बना लेते हैं तो वह अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज करवा लेंगे। मैच में छह रन बनाते हुए ही विराट कोहली भारत में अपने 1000 टी-20 इंटरनेशनल पूरे कर लेंगे।
फाइनल टी-20 मैच में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
इसके साथ वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (1430) और कॉलिन मुनरो (1000) ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में 113 रन बना चुके हैं।
टी-20 में इन पांच बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, आज 55 रन बनाते हुए इस स्थान पर पहुंच जाएंगे पोलार्ड
कप्तान विराट कोहली का लक्ष्य इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम बरकरार रखने का होगा।इस मामले में उनकी टक्कर अपनी ही टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से होगी, जिनसे अभी तक इस मामले में वह एक रन आगे हैं। विराट कोहली ने अब तक टी-20 अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2563 रन बना लिए हैं। जबकि रोहित शर्मा के 2562 रन हैं।