खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाजों में शूमार एबी डिविलियर्स अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास तोडक़र अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में एक बार फिर से अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
पाकिस्तान के इस युवा बल्लेबाज ने बनाया ऐसा विश्व रिकॉर्ड जो ब्रैडमैन, सचिन और लारा की पहुंच से भी रहा दूर
दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर ने इस बात के संकेत दिए हैं। मार्क बाउचर ने कहा कि वो पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को टीम में वापस लाने का विचार कर सकते हैं। एक खबर के अनुसार, मार्क बाउचर ने कहा कि मैं मानता हूं कि एबी डिविलियर्स हमारे सबसे अच्छे क्रिकेटरों में से एक रहे हैं और ऐसे में उनसे टीम में वापसी के लिए कहा जा सकता है।
साल-2019: ये रहीं एक दिवसीय क्रिकेट की पांच सबसे बड़ी पारियां
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को क्रिकेट डायरेक्टर और दिग्गज विकेटकीपर मार्क बाउसर को कोच नियुक्त किया था।एबी डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी-20 मैच ख्ेाले हैं। उनकी गिनती दुनिया के महान बल्लेबाजों में होती है।