Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले टी-20 में ये होगी भारत-वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन!

खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज हैदराबाद में खेला जाएगा। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम का लक्ष्य ये मैच जीतकर शृंखला में विजयी शुरुआत करने का होगा।

अथिया शेट्टी नहीं, बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्री है केएल राहुल की पहली पसंद

मैच के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और स्पिन गेंदबाज यजुवेन्द्र चाहल के पास बड़ी उपलब्धियां हासिल करने मौका होगा।

रोहित शर्मा एक छक्का लगाते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। इस मामले में उनसे आगे पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (476) और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (534) हैं। वहीं स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल इस मैच में तीन विकेट लेकर भारत की ओर से टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।

फिल्म अभिनेत्रियों से कम नहीं हैं इन क्रिकेटरों की बेटियां

संभावित भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवीन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और दीपक चाहर।

संभावित वेस्टइंडीज टीम: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फैबियन एलीन, शेल्डन कॉट्रेल, शिमरॉन हेटमेयर, जेसन होल्डर, एविन लुइस, निकोलस पूरन, लेंडल सिमंस, खेरी पियरे, ब्रेंडन किंग और शेरफिन रदरफोर्ड।