Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में टीम इंडिया और विराट कोहली ने बनाए ये रिकॉर्ड 

खेल डेस्क। कप्तान विराट कोहली की नाबाद 94 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी और सलामी लोकेश राहुल (62) के शानदार अर्धशतक की सहायता से भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-20 मुकाबले में छह विकेट से शिकस्त दी।

चमत्कार: इस बल्लेबाज ने केवल 167 गेंदों पर बना डाले 585 रन, लगाया चौकों और छक्कों का शतक

यह टीम इंडिया की क्रिकेट के इस फॉर्मेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ ही विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। कप्तान विराट कोहली ने केवल 50 गेंदों में छह चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 94 रन बनाए।

आज ही के दिन इन पांच भारतीय क्रिकेटरों का हुआ था जन्म, इनमें से एक है दुनिया का नम्बर वन गेंदबाज

इसके साथ ही विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक बार 50+ का स्कोर बनाने के मामले में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (22 बार) को पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली की ये 23वीं अर्धशतकीय पारी है। वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में भारत ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 209 रन बनाकर जीत हासिल की।