Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने टी-20 सीरीज में बनाया दूसरा विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भले ही टीम इंडिया को रविवार को खेल गए दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज से आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन तिरवनंतपुरम के ग्रीनफिल्ड स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड और दर्ज करवाने में सफल रहे।

क्रिकेट की दुनिया के इन खिलाडिय़ों की पत्नियां भी हैं क्रिकेटर, पहला नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

मैच में केवल 19 रन की छोटी से पारी खेलने के बावजूद विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में सबसे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मैच में उन्होंने हमवतन सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा।

तीन मैचों की टी-20 शृंखला के दूसरे मैच में विराट कोहली सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से महज एक रन से आगे निकल गए हैं। विराट कोहली ने अब तक टी-20 अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2563 रन बना लिए हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में टीम इंडिया और विराट कोहली ने बनाए ये रिकॉर्ड

वहीं इस मैच में केवल 15 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा के 2562 रन हो गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने सर्वाधिक 23 बार 50 पार का स्कोर बनाने के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा था।