खेल डेस्क। कप्तान विराट कोहली (85), सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (77) और उपकप्तान रोहित शर्मा (63) के शानदार अर्धशतकों की मदद से भारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
समित ने दिला दी अपने पिता राहुल द्रविड़ की याद, किया ये धमाकेदार प्रदर्शन
वेस्टइंडीज ने निकोलस पूरन (89) और कप्तान कीरोन पोलार्ड (नाबाद 74) की शानदार पारियों की बदौलत 50 ओवर में पांच विकेट पर 315 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में टीम इंडिया ने 48.4 ओवर में छह विकेट पर 316 रन बनाकर जीत हासिल की।
इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज जैक्सकालिस को पीछे छोड़ा। विराट कोहली एक दिवसीय क्रिकेट में 11609 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को मिली जान से मारने की धमकी
कोहली ने अपने 242 मैचों के वनडे करियर में 43 शतक और 55 अर्धशतक लगाए हैं। जबकि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज कालिस ने 328 मैचों में 11579 रन बनाए हैं। कालिस ने 17 शतक और 86 अर्धशतक लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने नाम ये विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।