Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण एशियाई खेल: छठे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने जीते 49 मेडल, भारत के पदकों की संख्या 200 पार

नेपाल में चल रहे दक्षिण एशियाई खेलों में भारत का दबदबा कायम है। शनिवार को टूर्नामेंट के छठे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों ने पदकों को अपनी झोली में डाला। छठे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 29 गोल्ड मेडल सहित कुल 49 मेडल जीते जिससे भारत की झोली में कुल 200 से अधिक पदक हो गए।

इसी के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर चल रहे भारत ने नेपाल को पदकों के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया। भारत के अब कुल 214 पदक हो  गए हैं जिसमें 110 गोल्ड, 69 सिल्वर और 35 ब्रांज मेडल शामिल हैं।

वहीं दूसरे स्थान पर कायम नेपाल के खाते में कुल 142 पदक शामिल हैं। नेपाल ने अब तक 43 गोल्ड, 34 सिल्वर और 65 ब्रांज मेडल जीते हैं।

शनिवार को भारत के तैराकों का दबदबा रहा और उन्होंने सात गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रांज सहित नौ मेडल जीते।