Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की हार के लिए क्या इन 4 गलतियों को माना जाए सही, पहली गलती ने पलट दिया मैच का रुख

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 170 रनों का लक्ष्य बनाया था। वेस्टइंडीज की टीम ने इस लक्ष्य को 18.3 ओवर में हासिल कर लिया था। इस विशाल लक्ष्य को हासिल करने के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की है। भारत की तरफ से इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बहुत ही सीमित बल्लेबाजी की। वेस्टइंडीजकी टीम ने इस मैच को जीतकर सीरीज बराबर कर ली है। वहीं अगर नजर डाली जाए भारत के हार पर तो यह 4 बड़ी गलतियां सामने नजर आ रही है।

1. ऋषभ पंत की बड़ी गलती

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में ऋषभ पंत ने सिमंस का कैच छोड़ दिया था और उसी जीवन दान की वजह से सिमंस ने नाबाद 67 रनों की पारी खेली है। अगर ऋषभ पंत सिमंस का कैच न छोड़ते तो टीम 150 रनों के अंदर ही सिमट जाती।

2. दीपक चाहर

दीपक चाहर एक बार फिर वेस्टइंडीज से खिलाफ दूसरे मुकाबले में पूरी तरीके से महंगे साबित हुए। दीपक चाहर ने 3.3 ओवर में 35 रन दिए और कोई विकेट हासिल नहीं किए।

3. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा एक बार फिर से फ्लॉप रहे। दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा केवल 15 रन ही बना पाए जिस वजह से भारतीय क्रिकेट टीम को अच्छी शुरूआत नहीं मिल पाई।

4. विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और रन मशीन विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मुकाबले में फ्लॉप साबित हुए और 19 रनों पर ही पवेलियन वापस लौट गए।



Herald