Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाई-पाई के मोहताज हो गए थे ये 5 खिलाड़ी, नंबर-1 मुंबई-पुणे हाईवे पर मांगता था भीख

आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगों को ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जो क्रिकेट को छोड़ने के बाद पाई पाई के मोहताज हो गए थे। इन खिलाड़ियों की स्थित बहुत ज्यादा खराब हो गई थी जिस वजह से इन्हें अलग-अलग काम करके इसी तरह से जीविकोपार्जन करना पड़ा।

1. जनार्दन नावले

हम में से बहुत से लोग इस खिलाड़ी के बारे में नहीं जानते होंगे। भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से खेलने वाले जनार्दन नावले पहले विकेटकीपर थे। इन्होंने 1932 में भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से विकेटकीपिंग का आगाज किया था। कुछ रिपोर्ट बताती है कि इन्होंने अपने आखिरी के दिन मुंबई पुणे हाईवे पर भीख मांग कर गुजारे हैं।

2. अरशद खान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज अरशद खान ने पाकिस्तान की तरफ से 9 टेस्ट और 58 वनडे मैच खेले हैं। पाकिस्तान टीम में इनके प्रदर्शन कि लोग तारीफ करते थे। फिर से संन्यास लेने के बाद वह आज सिडनी में उबर टैक्सी चलाते हैं।

3. मैथ्यू सिनक्लेयर

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू सिनक्लेयर के बारे में तो आप लोगों को शायद ही पता हो। मैथ्यू ने न्यूजीलैंड की तरफ से कई मैच खेले हैं। मैथ्यू वर्तमान समय में रियल स्टेट में सेल्स वर्कर के रूप में काम कर रहे हैं और किसी तरह से जीवन यापन कर रहे हैं।

4. भालाजी डामोर

1998 विश्व कप में नेत्रहीन टीम के स्टार खिलाड़ी भालाजी डामोर ने भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से कई मैच खेले हैं। क्रिकेट से दूर होने के बाद भालाजी डामोर की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। आज वह गांव में रहकर भैंस चराते हैं।

5. क्रिस केयर्ंस

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिस केयर्ंस ने टीम के लिए कई मैच खेले हैं। क्रिस केयर्ंस के नाम 9 अंतर्राष्ट्रीय शतक और 420 विकेट दर्ज हैं। 2013 में इनके खिलाफ मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे। कानूनी कार्यवाही की लागत में क्रिस केयर्ंस पूरी तरह से आर्थिक दृष्टि से कमजोर हो गए। इन्होंने अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए न्यूजीलैंड में बस शेल्टर की सफाई का काम शुरू कर दिया।



Herald