Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला गेंदबाज ने तोड़े सबके रिकॉर्ड, बिना रन दिए झटके 6 विकेट

पोखरा (काठमांडू)

नेपाल की महिला क्रिकेट खिलाड़ी अंजली चंद ने सोमवार को बिना कोई रन दिए छह विकेट लेकर टी-20 इंटरनेशनल में इतिहास रच दिया. उन्होंने पोखरा (काठमांडू) में चल रहे साउथ एशियन गेम्स में मालदीव के खिलाफ करिश्माई प्रदर्शन किया. अंजली टी-20 में महिला एवं पुरुष दोनों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली गेंदबाज बन गई हैं.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मालदीव की टीम सिर्फ 16 रन ही बना सकी इस लक्ष्य को नेपाल ने 0.5 ओवरों में हासिल कर लिया.

24 साल की अंजली ने सातवें ओवर में तीन विकेट और नौवें ओवर में दो विकेट अपने नाम किए. पारी के 11वें ओवर में उन्होंने एक और विकेट ले मालदीव की पारी का अंत किया. मध्यम गति की तेज गेंदबाज ने पूरे मैच में सिर्फ 13 गेंदें फेंकीं. उन्होंने अपनी आखिरी तीन गेंदों में तीन विकेट चटकाकर हैट्रिक भी पूरी की.

इसी के साथ अंजली ने महिला टी-20 इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इससे पहले मालदीव की ही मैस इल्यसा ने चीन के खिलाफ इसी साल तीन रन देकर छह निकाले थे.

पुरुष क्रिकेट में टी-20 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी विश्लेषण भारत के दीपक चाहर के नाम है, जिन्होंने 10 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ 3.2 ओवरों में सात रन देकर छह विकेट अपने नाम किए थे.