Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीसरे यूथ विंटर ओलम्पिक में 72 खिलाड़ियों को भेजेगा जापान, यहां होगा आयोजन

नई दिल्ली
जापान अगले साल स्विट्जरलैंड के लुसाने में खेले जाने वाले तीसरे यूथ विंटर ओलम्पिक में अपने 72 खिलाड़ियों को भेजेगा। यह खेल नौ से 22 जनवरी तक खेले जाएंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जापान ओलम्पिक समिति (जेओसी) ने इन खेलों के लिए अपनी टीम का ऐलान किया। टीम में कुल मिलाकर 117 सदस्य हैं जिनमें से 72 खिलाड़ी (29 पुरुष और 43 महिलाएं) और 45 कोच हैं।

सात स्पर्धाओं में जापान के खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे।  यूथ ओलम्पिक खेलों में 14 से 18 साल के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। पहले यूथ विंटर ओलम्पिक खेल 2012 में आस्ट्रिया के इंसब्रक में खेले गए थे जबकि इन खेलों का दूसरा संस्करण 2016 में नोर्वे में खेला गया था।

इसके अलावा चीनी प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों की संख्या 109 है, जिसमें 53 खिलाड़ी 57 इवेंट की स्पर्धा में उतरेंगे।चीनी ओलंपिक समिति के उपाध्यक्ष ली च्येनमिंग प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख हैं। एक अनुमान के मुताबिक, इसमें 79 देशों और क्षेत्रों की ओलंपिक समितियों के 15 से 18 वर्ष के 1872 खिलाड़ी भाग लेंगे।