Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगी जंग

खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का अन्तिम और निर्णायक मुकाबला बुधवार को मुम्बई में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज भी अपने नाम कर लेगी। अब तक दोनों ही टीमें एक-एक की बराबरी पर है। कप्तान विराट कोहली का लक्ष्य इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम बरकरार रखने का होगा।

अब वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं शिखर धवन, इन चार में से कोई एक हो सकता है टीम में शामिल

इस मामले में उनकी टक्कर अपनी ही टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से होगी, जिनसे अभी तक इस मामले में वह एक रन आगे हैं। विराट कोहली ने अब तक टी-20 अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2563 रन बना लिए हैं। जबकि रोहित शर्मा के 2562 रन हैं। विराट कोहली ने दूसरे मैच में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा था। अब रोहित शर्मा एक बार फिर से इस रिकॉर्ड पर कब्जा करना चाहेंगे।

अब इस बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ रिलेशनशिप में हैं हार्दिक पांड्या!

भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।

वेस्टइंडीज टीम: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फेबियन एलेन, ब्रैंडन किंग, दिनेश रामदीन, शेल्डन कॉटरेल, एविन लुइस, शेरफाने रदरफोर्ड, शिमरोन हेटमेयर, खारी पियरे, लेंडिल सिमन्स, जेसन होल्डर, हेडन वॉल्श जूनियर, कीमो पॉल और केसरिक विलियम्स।