Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए आई ये बुरी खबर

खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 15 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले ही टीम इंडिया के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर आई है।

आईपीएल नीलामी में इन पांच खिलाडिय़ों पर जमकर बरसेगा धन!

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज से अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर से चोटिल हो गए हैं। इस कारण वह अब विराट कोहली की कप्तानी वाली भारत की वनडे टीम से बाहर हो सकते हैं, जो रविवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी।

अब आईसीसी रैंकिंग में भी विराट कोहली ने बनाया ये विश्व रिकॉर्ड

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार भुवनेश्वर चोट के कारण वनडे टीम से बाहर हो सकते हैं। उनके स्थान पर दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को टीम में जगह दी जा सकती है।हालांकि अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से भुवनेश्वर की चोट को लेकर आधिकारिक पुष्ठि नहीं हो पाई है।