इंटरनेट डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत और महिला टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा को वर्ष 2019 का बीसीसीआई द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित सीके नायडू आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इस सीरीज से भारतीय टीम में वापसी करेंगे महेन्द्र सिंह धोनी!
मीडिया की खबरों के अनुसार, इन दोनों भारतीय क्रिकेटरों को ये पुरस्कार 12 जनवरी को मुंबई में आयोजित होने वाले बीसीसीआई वार्षिक पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा।
1983 विश्व कप विजेता टीम के सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने 1981 से 1992 तक अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। श्रीकांत ने 43 टेस्ट मैचों में दो शतक और 12 अर्धशतकों की सहायकता से 2062 रन बनाए थे।
सचिन और पोटिंग सहित इन दिग्गज खिलाडिय़ों के क्लब में शामिल हुए एंडरसन, 150वें टेस्ट की पहली गेंद पर लिया विकेट
हेलमेट पहने बिना तेज गेंदबाजों के सामने तूफानी बल्लेबाज करने वाले श्रीकांत ने 146 वनडे मैचों में 4091 रन बनाए थे। वहीं अंजुम चोपड़ा ने 12 टेस्ट और 127 वनडे खेले।