खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास को लेकर कई दिग्गज क्रिकेटर अपने विचार व्यक्त कर चुके हैं। अब इस कड़ी में पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले भी शामिल हो गए हैं।
विश्व चैम्पियन टीम के सदस्य रहे इस भारतीय क्रिकेटर पर लगा दो साल का प्रतिबंध
भारत के सबसे सफल गेंदबाज अनिल कुंबले का मानना है कि एमएस धोनी का अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि धोनी इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर तय कर पाएंगे कि वह अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में खेल पाएंगे या नहीं।
इस गंभीर बीमारी से पीडि़त हैं भुवनेश्वर कुमार
गौलतब है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इस साल इंग्लैंड और वेल्स में खेले आईसीसी वनडे विश्व कप के बाद एक भी अन्तरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। इसी कारण उनके संन्यास को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।