खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच विशाखापट्टनम के डॉ. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे एक दिवसीय मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
रोहित शर्मा इस साल एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा अभी तक 27 मैचों की 26 पारी में 1308 रन बना चुके हैं। इस साल उन्होंने छह शतक लगाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 140 रन है। रोहित शर्मा अभी 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली इस साल 1292 रन बना चुके हैं। वह पांच शतक लगा चुके हैं।
ये युवा बल्लेबाज बन सकता है केकेआर का नया कप्तान, इस दिग्गज ने की वकालत
इस साल सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज इस प्रकार हैं: 1. रोहित शर्मा: मैच 27*, रन 1308, शतक 6 2. विराट कोहली: मैच 25*, रन 1292, शतक 5 3. शाई होप: मैच 27*, 1225, शतक 4 4. आरोन फिंच: मैच 23, रन 1141, शतक 4 5. बाबर आजम: मैच 20, रन 1092, शतक 3