खेल डेस्क। भले ही भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेले गए पहले वनडे मैच में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने नाम एक उपलब्धि दर्ज करवाने में सफल रहे।
संन्यास तोडक़र ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप खेलेंगे एबी डिविलियर्स! दक्षिण अफ्रीकी कोच ने दिए संकेत
चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 56 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। इस पारी के साथ ही रोहित शर्मा ने युवराज सिंह का एक महारिकॉर्ड तोड़ दिया है।
रोहित शर्मा ने एक दिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया। युवराज सिंह ने अपने एक दिवसीय क्रिकेट करियर के दौरान कुल 8701 रन बनाए थे।
पाकिस्तान के इस युवा बल्लेबाज ने बनाया ऐसा विश्व रिकॉर्ड जो ब्रैडमैन, सचिन और लारा की पहुंच से भी रहा दूर
रोहित शर्मा ने अब कुल 219 मैचों में 8722 रन बना लिए हैं। वह अब भारतीय टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 7वें स्थान पर आ गए हैं।
भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा से आगे अब सचिन तेंदुलकर (18426), विराट कोहली (11526), सौरव गांगुली (11363), राहुल द्रविड़ (10889), महेंद्र सिंह धोनी (10773) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (9378) हैं।