Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यू जीलैंड के क्रिकेटर नीशम से पूछा- टिक टॉक पर ऐक्टिव हो? मिला मजेदार जवाब

नई दिल्ली 
न्यू जीलैंड के क्रिकेटर जेम्स नीशम सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। उन्होंने रविवार को एक छोटा सा सेशन ट्विटर पर चलाया जिसमें कोई भी यूजर उनसे सवाल पूछ सकता था। इसी बीच नीशम से भावेश नाम के एक यूजर ने पूछा कि क्या वह टिक टॉक पर ऐक्टिव हैं। करियर में 12 टेस्ट, 59 वनडे और 18 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके नीशम से इस यूजर ने पूछा, 'क्या आप टिकटॉक पर ऐक्टिव हैं। एक ब्लॉक किए गए दोस्त के लिए पूछ रहा हूं।' इस पर नीशम ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया। नीशम ने लिखा, 'नहीं, मेरे पास आत्मसम्मान है।'

टिकटॉक एक ऐप है जिस पर यूजर विडियो शेयर करते हैं। भारत में बड़ी संख्या में इसके यूजर हैं जो हर रोज काफी विडियो शेयर करते हैं। न्यू जीलैंड के 29 वर्षीय क्रिकेटर के इस जवाब को ही 1000 से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया है। इतना ही नहीं, 3800 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। नीशम ने पिछले महीने ऑकलैंड में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच खेला था जिसमें 2 विकेट झटके थे।