Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जब होना हो सीरीज के ‘विजेता’ का फैसला, टीम इंडिया के आंकड़े हैं गजब

नई दिल्ली
भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सीरीज के आखिरी और निणार्यक टी-20 मैच में अपनी काबिलियत का बेहतरीन प्रदर्शन कर वेस्टइंडीज को 67 रनों से हरा तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। हैदराबाद में पहला मैच जीत भारत ने बढ़त ले ली थी जिसे तिरुवनंतपुरम में विंडीज ने बराबर कर दिया था। इसलिए इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज की विजेता बनने वाली थी जो अंतत: भारत बनी।

विंडीज के कप्तान केरन पोलार्ड ने टॉस तो जीता, लेकिन गलती भारत को बल्लेबाजी का न्योता देकर कर दी। लोकेश राहुल (91), रोहित शर्मा (71) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 70) की बेहतरीन पारियों के दम पर भारत ने 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 240 रन स्कोरबोर्ड पर टांग विंडीज की चिंताएं बढ़ी दीं। यह भारत का टी-20 में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। इसके जवाब में विंडीज 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी।

इस मैच और सीरीज जीतने के के साथ ही भारत ने डिसाइडर मैच(सीरीज के निर्णायक) में अपने रिकॉर्ड को पहले से ज्यादा मजबूत कर लिया। भारतीय टीम ने अब तक खेली गई तीन मैचों की द्विपक्षीय सीरीज के 10 निर्णायक मैचों में से नौवां मैच जीता। टीम इंडिया को तीन मैचों की सीरीज के निर्णायक मैच में सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा है। यह हार उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घर में इसी साल मिली थी। बता दें कि इन मैचों में रद्द हुए मैचों को शामिल नहीं किया गया है।