खेल डेस्क। दंगल गर्ल बबीता फोगाट रविवार को भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। शादी की विशेष बात ये रही की दोनों ही पहलवानों ने सात की बजाय आठ फेरे लिए। बबीता फोगाट और विवेक सुहाग ने ;बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा, कोहली नहीं, ये क्रिकेटर करेगा कप्तानी
इस शादी में केवल 21 बाराती ही शामिल हुए। साधारण तरीके संपन्न हुई इस शादी में मेहमानों के लिए खास तौर पर हरियाणवी देसी खाना तैयार कराया गया। दोनों का विवाह बिना दान-दहेज और साधारण रीति-रिवाज तथा तमाम हिंदू रस्मों के साथ संपन्न हुई।
भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे की दुल्हन बनेगी ये खूबसूरत अभिनेत्री
गौरतलब है कि बबीता और दिल्ली के नजफगढ़ के विवेक सुहाग से दोस्ती दिल्ली के ताज होटल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों की बीच नजदीकियां बढ़ी थी। इसके बाद दोनों ने आपस में विवाह करने का फैसला किया।