Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट का धोनी को किया यह ट्वीट- खेलों में इस साल का सर्वाधिक रीट्वीट

नई दिल्ली

भारतीय खेल जगत में इन दिनों टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और एमएस धोनी से बड़ा नाम कोई नहीं है। टि्वटर इंडिया ने जब आज खेल जगत की सबसे चर्चिता हस्तियों का खुलासा किया तो इसमें यह बात साबित हो गई कि भारतीय खेलों में इन दो दिग्गजों से बड़ा फिलहाल कोई नहीं है। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट टि्वटर ने मंगलवार को कुछ ऐसे खास ट्वीट्स की जानकारी दी, जो इस साल (2019) खूब पसंद किए गए। इस कड़ी में टि्वटर ने खेल से जुड़े सबसे ज्यादा चर्चित ट्वीट का भी खुलासा किया। यह ट्वीट टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का था, जो उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को बर्थडे विश करने के लिए किया था।

7 जुलाई 2019 (धोनी का बर्थडे) को किए इस ट्वीट में विराट ने धोनी को टैग कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। विराट ने इस ट्वीट में अपनी और धोनी की एक तस्वीर पोस्ट कर धोनी को टैग कर 'हैपी बर्थडे माही भाई।' लिखा था। इसके बाद विराट का यह ट्वीट खेल की दुनिया में सर्वाधिक रीट्वीट किया जाने वाला ट्वीट बन गया।

धोनी की कप्तानी में अपने इंटरनैशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले विराट ने धोनी को बर्थडे विश करते हुए लिखा था, 'बहुत कम लोग विश्वास और सम्मान का मतलब जानते हैं। मुझे आपके साथ इतने सालों की दोस्ती पर गर्व महसूस होता है। आप हम सब लोगों के लिए बड़े भाई की तरह रहे हैं और जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे।

विराट के इस ट्वीट में दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स का मन मोह लिया और उनका यह ट्वीट 45 हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया इतना ही नहीं इस ट्वीट को करीब 4 लाख 20 हजार लोगों ने लाइक भी किया।

खेलों से जुड़े ट्वीट्स की जानकारी देते हुए टि्वटर इंडिया ने भारतीय महिला और पुरुषों की कैटिगरी में सबसे ज्यादा छाए रहने वाले टि्वटर हैंडल का भी खुलासा किया है। खेलों में पुरुषों की कैटिगरी में टॉप 10 टि्वटर हैंडल की बात करें, तो यहां 10 के 10 क्रिकेट की हस्तियां ही टॉप 10 में हैं। इस फेहरिस्त में विराट कोहली नंबर 1 पर हैं, तो इसके बाद एमएस धोनी, रोहित शर्मा और चौथे स्थान पर सचिन तेंडुलकर का नाम आता है।

भारतीय महिला खिलाड़ियों में बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का टि्वटर हैंडल टॉप पर रहा। इसके बाद हिमा दास नंबर, सानिया मिर्जा, साइना नेहवाल का नाम आता है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज इस सूची में 5वें स्थान पर हैं।