Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फेड कप के लिए सानिया मिर्जा भारतीय टीम में शामिल

नई दिल्ली
फेड कप के एशिया ओसनिया ज़ोन ग्रुप ए के मुकाबले के लिए घोषित भारतीय टीम में स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा को शामिल किया गया है। चयन समिति की मंगलवार (24 दिसंबर) को यहां हुई बैठक में फेड कप के लिए छह सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया गया।

टीम में अंकिता रैना, रिया भाटिया, रूतुजा भोसले, करमन कौर थांडी और सानिया मिर्जा को शामिल किया गया है जबकि सौजन्या बावीशेट्टी इस टीम की रिज़र्व खिलाड़ी है। विशाल उप्पल को टीम का कप्तान और अंकिता भांबरी को टीम का कोच बनाया गया है।

सानिया आखिरी बार 2017 के चाइना ओपन में खेली थी। वह उसके बाद से मातृत्व अवकाश पर थी। 33 वर्षीय सानिया ने हाल ही में कहा था कि वह जनवरी 2020 में होबार्ट इंटरनेशनल से प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी करेंगी। सानिया ने यह भी कहा था कि वह वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी खेलेंगी। वह यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ जोड़ी बनाएंगी जो विश्व रैंकिंग में 38वें नंबर की खिलाड़ी हैं।

सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मालिक से शादी की थी और अपने पहले बेटे इझान को पिछले साल अक्टूबर में जन्म दिया था। सानिया छह ग्रैंड स्लेम खिताबों की विजेता है और टेनिस कोर्ट पर उतरने को बेताब है। वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल में अमेरिका के राजीव राम के साथ जोड़ी बनाएंगी।