Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण कोरिया के पूर्व फुटबाल कोच जुड़ेंगे इंडोनेशियाई टीम से

जकार्ता

दक्षिण कोरिया के पूर्व कोच शिन ताए यंग को इंडोनेशियाई राष्ट्रीय टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी संभालने के लिये चुना गया है। इंडोनेशियाई फुटबाल संघ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शिन पिछले साल रूस में हुए विश्व कप में दक्षिण कोरिया के कोच थे और इसमें उनकी टीम ने गत चैम्पियन जर्मनी को बाहर का रास्ता दिखाया था। उनके शनिवार को अधिकारिक रूप से इंडोनेशिया का कोच चुने जाने की उम्मीद है। इंडोनिशया फुटबाल संघ के चेयरमैन मोचामाद इरियावान ने शुक्रवार को बयान में कहा, ‘‘हमने शिन को अनुबंध को अंतिम रूप देने के लिये आमंत्रित किया है। इसके बाद उन्हें शनिवार को कोच नियुक्त किया जायेगा। ’’ एएफपी नमिता मोनामोना