
Third party image reference
पंजाब पैंथर्स ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के केडी जाधव हाल में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में नार्थईस्ट राइनोज को 5-2 से मात दे कर बिग बाउट इंडियन मुक्केबाजी लीग के फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल में उसका सामना शनिवार को गुजरात जाएंट्स से होगा. राइनोज की टीम 2-1 से आगे थी और यहां से पंजाब ने लगातार चार मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया.

Third party image reference
राइनोज के लिए मीनाक्षी और फ्रांसिस्को वेरोन ही मुकाबले जीत सके. सोनिया लाठेर ने दिन का पहला मैच जीत कर पंजाब को बढ़त दिला दी थी लेकिन फिर मीनाक्षी और फ्रांसिस्को ने राइनोज को आगे कर दिया. नवीन कुमार ने पुरुषों के 91 किलोग्राम भारवर्ग के मैच में अपनी हाइट का अच्छा इस्तेमाल कर राइनोज के इरागाशेव तेमूर को सर्वसम्मित के फैसले से मात दे पंजाब को मुकाबले में वापस ला दिया.

Third party image reference
इसके बाद पंजाब के लिए अब्दुलमलिक खालाकोव ने पुरुषों के 57 किलोग्राम भारवर्ग में राइनोज के मोहम्मद इताश खान और पीएल प्रसाद ने पुरुषों के 52 किलोग्राम भारवर्ग में राइनोज के लालडिन माविया को मात दे पंजाब के खाते में दो अंक और डाल दिए. काफी कुछ पंजाब के मनोज कुमार पर निर्भर था. पुरुषों के 69 किलोग्राम भारवर्ग में राइनोज के मुहम्मद राहिल ने मनोज को थोड़ा परेशान जरूर किया हालांकि मनोज सर्वसम्मित के फैसल से जीत हासिल करने में सफल रहे.

Third party image reference
इससे पहले, पंजाब की सोनिया लाठेर को राइनोज की पावलियो बासुमात्री से पहले राउंड में जमकर टक्कर मिली. बासुमात्री जजों की पसंद दिख रहीं थी लेकिन सोनिया ने बाजी पलट कर जीत हासिल कर पंजाब को एक अंक दिला दिया. इसके बाद कप्तान निकहत जरीन की गैरमौजूदगी में मीनाक्षी के ऊपर राइनोज को वापसी दिलाने की जिम्मेदारी थी. मीनाक्षी ने पूरी शिद्दत के साथ इस चुनौती को स्वीकार किया और अपनी टीम को निराशा की गर्द में जाने नहीं दिया. उन्होंने महिलाओं के 51 किलोग्राम भारवर्ग में पंजाब की दर्शन दूत को मात दी. इस भारवर्ग में पंजाब की कप्तान और दिग्गज महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम भी नहीं उतरी थीं.

Third party image reference
अभी तक सिर्फ राइनोज के लिए मीनाक्षी ने एक मैच ही खेला था जिसमें उन्हें विभाजित फैसले से मात खानी पड़ी थी. वह हालांकि पंजाब की दर्शन दूत के सामने टिकी रहीं और अपनी टीम को अहम जीत दिलाने में सफल रहीं. उन्होंने अपने दबाव और उत्सुक्ता को अपने पंचो में दिखा मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया. फ्रांसिस्को ने अपनी वापसी को सार्थक किया और पुरुषों के 75 किलोग्राम भारवर्ग पंजाब के मोहित खताना को मात दे राइनोज को बढ़त दिलाई जिसे वो कायम नहीं रख सकी.
आज के मैच में राइनोज ने अपनी टीम में दो बदलाव किए. कप्तान निकहत (51 किलोग्राम भारवर्ग) के अलावा टीम ने पुरुषों के 69 किलोग्राम भारवर्ग मनदीप जांगड़ा को आराम दिया क्योंकि वह बीमार थे. (खेलों पर सटीक विश्लेशण के लिए पढ़ें और फॉलो करें).

Third party image reference
Herald