इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट की नई रन मशीन विराट कोहली ने इस साल क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेटों में शानदार प्रदर्शन किया है। इसी कारण तो वह साल 2019 का अंत नंबर एक टेस्ट और वनडे बल्लेबाज के रूप में करेंगे।
पांच नहीं, इतने दिन का हो सकता है टेस्ट मैच, आईसीसी कर रही है विचार
सोमवार को आईसीसी द्वारा जारी टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में विराट कोहली एक बार फिर से 928 अंक लेकर पहले पायदान पर काबिज रहे।
इसके साथ ही वह लगातार दो साल नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज के रूप में करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को भी पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली ने पिछले साल भी नम्बर वन टेस्ट बल्लेबाज के रूप में साल का समापन किया था।
आईपीएल-13 का कार्यक्रम हुआ घोषित! 29 मार्च को पहले मुकाबले में भिड़ेंगी ये दो टीमें
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने साल 1994, 1998 और 2000 में बतौर नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज वर्ष का समापन किया था। सचिन ये उपलब्धि हासिल करने वाले एक मात्र भारतीय बल्लेबाज हैं।