Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को मिली जान से मारने की धमकी

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिली है। इस संबंध में भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने शिकायत दर्ज कराई है। पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने शाहदरा के डिप्टी पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ अन्तिम वनडे में टीम इंडिया को सता रहा है ये डर!

बाएं हाथ के पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने इस पत्र में लिखकर बताया कि किसी अंतरराष्ट्रीय नंबर से फोन कर कुछ अज्ञात लोग उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।2011 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे गौतम गंभीर ने पुलिस से इस संबंध में मामला दर्ज कर परिवार को सुरक्षा दिए जाने की भी मांग की।

समित ने दिला दी अपने पिता राहुल द्रविड़ की याद, किया ये धमाकेदार प्रदर्शन

गौरतलब है कि हमेशा से ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले गंभीर ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों के खिलाफ पुलिस बल के इस्तेमाल का बचाव किया था।

इस संबंध में उन्होंने कहा था कि अगर ;अवांछित तत्व हिंसा करेंगे तो पुलिस को जवाब देना होगा। गंभीर भारत की ओर से 58 टेस्ट, 137 वनडे और 37 टी-20 मैच खेल चुके हैं।