Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोजर फेडरर के सम्मान में सरकार ने सिक्का जारी किया

 स्विट्जरलैंड

 स्विट्जरलैंड सरकार ने टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के सम्मान में 20 फ्रेंक का सिक्का लॉन्च किया है। फेडरर पहले जीवित स्विस हैं, जिनके सम्मान में सिक्का जारी हुआ है। ऑफिशियल टकसाल स्विसमिंट ने बयान जारी कर कहा है कि फेडरर के बैकहैंड करते हुए फोटो वाले 55 हजार सिक्के बनाए गए हैं। स्विसमिंट 50 फ्रेंक वाले 40 हजार गोल्ड कॉइन मई में जारी करेगा।

स्विसमिंट ने सोमवार को कहा कि यह चांदी का सिक्का जनवरी 2020 से जारी किया जाएगा। 38 साल के फेडरर ने ट्वीट कर स्विट्जरलैंड सरकार को धन्यवाद दिया। टेनिस खिलाड़ी ने अब तक 20 ग्रैंड स्लैम जीते हैं।