Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहली बार मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने किया धोनी के संन्यास को लेकर खुलासा

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट की सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने पहली बार पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है।

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए आई ये बुरी खबर

प्रसाद ने एक साक्षात्कार में खुद और बाकी चयनकर्ताओं को महेन्द्र सिंह धोनी का बड़ा प्रशंसक बताते हुए कहा धोनी ने सब कुछ मेहनत से कर दिखाया है। इसमें टीम इंडिया को दो विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतना और टीम को टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन का दर्जा दिलाना है।

प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि धोनी ने अभी तक क्रिकेट से संन्यास को लेकर किसी भी प्रकार की कोई योजना नहीं बताई है। संन्यास का फैसला खुद धोनी को ही लेना है।

आईपीएल नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के इन पांच खिलाडिय़ों पर जमकर बरसेगा धन!

इस दौरान प्रसाद ने कहा कि कोई भी उनके कॅरियर और भारतीय क्रिकेट में योगदान पर सवाल नहीं उठा सकता। गौरतलब है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने इस साल इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी विश्व कप के बाद एक भी अन्तरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।