Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया ने इस भारतीय क्रिकेटर को बनाया अपनी टीम का कप्तान, ये है टीम

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने खेल के दम पर दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज बन गए हैं। वह अपने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में अभी तक कई रिकॉर्ड बना चुके हैं।

पाकिस्तान ने श्रीलंका से जीता दूसरा टेस्ट, भारत के इस विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की

भारतीय कप्तान विराट कोहली की बादशाहत को तो अब ऑस्ट्रेलिया भी स्वीकार कर चुका है। यहीं कारण है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी इस भारतीय क्रिकेटर का लोहा मानते हुए उन्हें पिछले दशक की अपनी टेस्ट टीम में न केवल शामिल किया बल्कि इस टीम का कप्तान भी बनाया है।

242वें मैच में ही विराट कोहली ने तोड़ दिया जैक्स कालिस का ये बड़ा रिकॉर्ड

ऑस्टे्रेलिया की इस टीम में जगह बनाने वाले विराट कोहली अकेले भारतीय क्रिकेटर हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को पिछले कई सालों से इस खेल की सबसे सम्मानित शख्सियतों में से एक बताया है।

टीम: एलिस्टर कुक, डेविड वार्नर, केन विलियम्सन, स्टीव स्मिथ, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, बेन स्टोक्स, डेल स्टेन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और नाथन लॉयन।