खेल डेस्क। पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट में नाबाद 335 रनों की मैराथन पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ;सचिन तेंदुलकर पर बनेगी बॉयोपिक, ये अभिनेत्री निभाएगी किरदार
टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाकर हमवतन डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोडऩे वाले डेविड वार्नर ने हाल ही में इस बात की ओर इशारा किया है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा कि 2020 के बाद वो टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने विचार करेंगे, ताकि उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए ज्यादा वक्त मिल सके। वह टी-20 विश्व कप के बाद इस संबंध में विचार कर सकते हैं।
अनूठी पहल: अब आईपीएल में पांचवां अंपायर इस बात पर रखेगा नजर!
डेविड वार्नर ने एडिलेड में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच में 335 रनों की मैराथन पारी खेली थी। इस मैच में उनके पास ब्रायन लारा का सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का विश्व रिकॉर्ड तोडऩे का मौका था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टीम पेन द्वारा पारी घोषित करने के कारण वह ऐसा नहीं कर सके।