Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट की दुनिया के इन खिलाडिय़ों की पत्नियां भी हैं क्रिकेटर, पहला नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

खेल डेस्क। क्रिकेटरों द्वारा अभिनेत्रियों के साथ विवाह करना तो आम बात हो गया है। आज हम आपको उन क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपना जीवन साथी क्रिकेट की खिलाड़ी को ही चुना है। इस खिलाडिय़ों में भारतीय ऑलराउंडर केदार जाधव और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में टीम इंडिया और विराट कोहली ने बनाए ये रिकॉर्ड

1. केदार जाधव: भारतीय ऑलराउंडर केदार जाधव ने एक महिला क्रिकेटर के साथ ही विवाह किया है। उन्होंने 30 साल की स्नेहल के साथ विवाह किया है, जो महाराष्ट्र और वेस्ट जोन की ओर से 37 लिस्ट ए, 31 टी-20 और एक प्रथम श्रेणी मैच खेल चुकी है। केदार जाधव टीम इंडिया की ओर से अभी तक 77 अन्तरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

चमत्कार: इस बल्लेबाज ने केवल 167 गेंदों पर बना डाले 585 रन, लगाया चौकों और छक्कों का शतक

2.मिचेल स्टार्क: दुनिया के दिग्गज तेज गेंदबाजों में शूमार हो चुके ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपने ही देश की महिला टीम की स्टार खिलाड़ी एलिसा हीली के साथ विवाह किया है। दोनों ने 2016 में एक दूसरे से विवाह किया। एलिसा ने 4 टेस्ट, 73 वनडे और 101 अन्तरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेल चुकी है।