Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एमएस धोनी की कप्तानी में खेल चुके इस क्रिकेटर ने लिया क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास

 नई दिल्ली 
गोवा के स्पिनर शादाब जकाती ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया। वह लुभावनी इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं जिसमें वह चेन्नई सुपरकिंग्स और अब भंग गुजरात लायंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर जैसी टीमों का हिस्सा रहे थे। उन्होंने इस फैसले की घोषणा ट्विटर पर की। 

इस स्पिनर ने ट्वीट किया, ''अभी क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। हालांकि मैं पिछले एक साल के ज्यादा समय से क्रिकेट नहीं खेल रहा था। मैंने अपनी जिंदगी में जो काम किये, यह उसमें से सबसे कठिन चीज थी। बीसीसीआई, गोवा क्रिकेट का शुक्रिया जिन्होंने पिछले 23 वर्षों में मेरे सपने (क्रिकेट खेलने) को जीने में मदद की।

उन्होंने 92 प्रथम श्रेणी मैचों में 275 विकेट चटकाये हैं। उन्होंने 1998-99 सत्र में प्रथम श्रेणी पदार्पण किया था और अंतिम प्रथम श्रेणी मैच पंजाब के खिलाफ अक्टूबर 2017 में खेला था। हालांकि वह भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके।