Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मिडफील्डर चिंगलेनसाना सिंह राष्ट्रीय हॉकी शिविर के लिए चयनित, दस माह बाद टीम में वापसी

मुंबई
युवा स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह और अनुभवी मिडफील्डर चिंगलेनसाना सिंह को हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय शिविर के लिए घोषित कोर ग्रुप के 32 संभावितों में शामिल किया है। चिंगलेनसाना चोट के कारण दस माह से टीम से बाहर थे। यह दोनों अंतिम बार भारत के लिए भुवनेश्वर में 2018 में विश्व कप में खेले थे। चुने गए सभी खिलाड़ी दो हफ्ते के शिविर के लिए चीफ कोच ग्राहम रीड को रिपोर्ट करेंगे।

यह शिविर नीदरलैंड के खिलाफ भुवनेश्वर में 18 और 19 जनवरी, 2020 को होने वाले एफआईएच प्रो लीग मैचों की तैयारी के लिए कलिंगा स्टेडियम में ही लगाया जाएगा।

संभावित खिलाड़ी
पीआर श्रीजेश, कृष्ण  बहादुर पाठक, हरमनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, सुरेंदर कुमार, बीरेंद्र लाकरा, रुपिंदर पाल सिंह, गुरिंदर सिंह, अमित रोहिदास, कोथाजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, सिमरनजीत सिंह, आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह, एसवी सुनील, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरसाहिबजीत सिंह, शमशेर सिंह, सूरज करकेरा, जर्मनप्रीत सिंह, डिप्सन टिर्की, नीलम संजीप जेस, जसकरण सिंह, राजकुमार पाल, गुरजंत सिंह, सुमित, शिलानंद लाकरा, चिंगलेनसाना सिंह।