Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई ने अब इस क्रिकेटर पर लगा दिया प्रतिबंधित, की थी ये गलती

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दिल्ली के एक क्रिकेटर अगले दो सत्र के लिए घरेलू क्रिकेट से प्रतिबंधित किया है। बीसीसीआई ने क्रिकेटर प्रिंस राम निवास यादव को अंडर-19 टूर्नामेंट में आयु में हेराफेरी के मामले में दोषी पाया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पाया कि आयु वर्ग के टूर्नामेंटों में फायदे उठाने के लिए यादव ने एक से अधिक जन्म प्रमाण पत्र बनवाए।

पहलवान बबीता फोगाट आठ फेरे लेकर बंधीं शादी के बंधन में, दिया लोगों को ये संदेश

बीसीसीआई ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के साथ पंजीकृत प्रिंस राम निवास यादव को तुरंत प्रभाव से अयोग्य देते हुए 2020-21 और 2021-22 घरेलू सत्र में उसके भाग लेने पर भी पाबंदी लगा दी है। इस बात की जानकारी डीडीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा, कोहली नहीं, ये क्रिकेटर करेगा कप्तानी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सीबीएसई द्वारा जारी प्रमाण पत्र के आधार पर इस क्रिकेटर पर कार्रवाई की। प्रिंस यादव की जन्मतिथि सीबीएसई के प्रमाण पत्र में 10 जून 1996 है, लेकिन उसने बोर्ड को जो जन्म प्रमाण पत्र सौंपा था उसमें उसकी जन्मतिथि 12 दिसंबर 2001 दर्ज थी।