खेल डेस्क। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच 263 रन से जीतकर दो मैचों की सीरीज पर 1-0 से कब्जा किया। दोनों टीमों के बीच रावउपिंडी में खेला गया पहला मैच ड्रॉ रहा था। इस मैच में पाकिस्तान के चार बल्लेबाजों ने मिलकर भारतीय टीम के एक विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
242वें मैच में ही विराट कोहली ने तोड़ दिया जैक्स कालिस का ये बड़ा रिकॉर्ड
पाकिस्तान की दूसरी पारी में उसके चार शीर्ष बल्लेबाजों ने शतक लगाकर साल 2007 में भारत द्वारा बांग्लादेश के खिलाफ बनाए गए विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की।पाकिस्तान की दूसरी पारी में शान मसूद (135), आबिद अली (174), कप्तान अजहर अली (118) और बाबर आजम (नाबाद 100) ने शतक बनाए।
इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को मिली जान से मारने की धमकी
इससे पहले 12 साल पहले बांग्लादेश के खिलाफ भारत की ओर से दिनेश कार्तिक (129), वसीम जाफर (नाबाद 139), राहुल द्रविड़ (129) और सचिन तेंदुलकर (नाबाद 122) ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया था। पाकिस्तान ने पहली पारी में 191 रन बनाए थे। जबकि श्रीलंका ने पहली पारी में 271 और दूसरी पारी में 212 रन बनाए।