खेल डेस्क। टीम इंडिया के पांच क्रिकेटरों के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। इन पांचों भारतीय क्रिकेटरों का जन्म आज ही की तारीख को हुआ था। इन पांच क्रिकेटरों में से एक तो संन्यास भी ले चुका है। यानी 6 दिसंबर को भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, करुण नायर और आरपी सिंह का जन्म हुआ था।
आज वेस्टइंडीज के कप्तान पोलार्ड हासिल कर सकते हैं ये बड़ी उपलब्धि
इन पांच में तीन क्रिकेटर तो आज से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं। जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिटनेस समस्या से जूझ रहे हैं। बुमराह अभी आईसीसी वनडे रैंकिंग में नम्बर वन हैं।
पहले टी-20 में ये होगी भारत-वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन!
रवींद्र जडेजा का जन्म 6 दिसंबर 1988 को सौराष्ट्र में हुआ था। जसप्रीत बुमराह का जन्म 6 दिसंबर 1993 को अहमदाबाद में हुआ था। जबकि श्रेयस अय्यर का जन्म 1994 को मुंबई में, करुण नायर का जन्म 1991 में जोधपुर में और आरपीसी का जन्म 1985 में रायबरेली में हुआ था।