Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जहां फाइनल जीतकर मनाया था यादगार जश्न, वहां अपनी टीम के साथ पहुंचे गांगुली

नई दिल्ली
भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने शुक्रवार को कहा है कि वह लॉडर्स पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष के तौर पर आकर अच्छा महसूस कर रहे हैं। इस मैदान पर आते ही गांगुली ने अपनी पुरानी यादें ताजा कीं।

गांगुली ने ट्विटर पर बीसीसीआई के सचिव जय शाह, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल के साथ एक सेल्फी साझा कर लिखा, “एक अलग तौर पर इस शानदार मैदान पर वापसी कर अच्छा लगा…वो भी दो शानदार लोगों के साथ।”

गांगुली के ट्वीट के साथ लॉडर्स क्रिकेट ग्राउंड के ट्विटर से लिखा गया, “आपको वापस लॉर्ड्स पर देख कर अच्छा लगा।”गांगुली इंग्लैंड में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अधिकारियों के साथ बैठक करने गए हैं।

इसी मैदान पर गांगुली ने टेस्ट पदार्पण किया था और शतक बनाया था। साथ ही इसी मैदान पर नेटवेस्ट सीरीज का वो ऐतिहासिक फाइनल खेला गया था जिसमें गांगुली ने कप्तान रहते अपनी टी-शर्ट उतारी थी।