खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित करते हुए दुनिया के नम्बर वन बल्लेबाज बन गए हैं।
हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली ने आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ को पछाड़ दिया है।
अब ये अभिनेत्री करती है ऋषभ पंत को पसंद, बोल दी ये बड़ी बात
विराट कोहली 928 रेटिंग अंकों के साथ एक बार फिर नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। जबकि स्टीव स्मिथ 923 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर लुढक़ गए हैं।