Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज वेस्टइंडीज के कप्तान पोलार्ड हासिल कर सकते हैं ये बड़ी उपलब्धि

खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 में वेस्टइंडीज के कप्तान किरोन पोलार्ड के पास एक उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा।

पहले टी-20 में ये होगी भारत-वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन!

तीन मैचों की टी-20 सीरीज में पोलार्ड वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच सकते हैं।

अभी तक क्रिकेट के इस फॉर्मेट में 953 रन बना चुके पोलार्ड अगर इस सीरीज में 190 रन और बना लेते हैं तो वह वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (1,142) को पीछे छोड़ तीसरे नंबर पर पहुंच सकते हैं।

अथिया शेट्टी नहीं, बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्री है केएल राहुल की पहली पसंद

वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं। गेल ने 1627 रन बनाए हैं। जबकि दूसरे स्थान पर एम सैमुअल्स हैं जिन्होंने 1611 रन बनाए हैं।

आज हैदराबाद में खेले जाने वाले पहले टी20 में अगर पोलार्ड 47 रन बना लेते हैं तो वह टी-20 में एक हजार रन पूरे कर लेंगे। इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले चौथे कैरेबियाई खिलाड़ी बन जाएंगे।