Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने लगातार सातवें साल अपने नाम किया ये महा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 159 रन की तूफानी पारी खेल लगातार सातवें साल एक भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस पारी के माध्यम से रोहित शर्मा इस साल सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं।

आईपीएल नीलामी आज: इन तीन भारतीय क्रिकेटरों पर लग सकती है बड़ी बोली

रोहित शर्मा ने इस पारी के माध्यम से शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने इस साल 10 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में 143 रन सबसे बड़ी शतकीय पारी खेली थी।

अब रोहित ने इस मामले में कोहली को छोड़ा पीछे, इस साल इन पांच बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

रोहित शर्मा लगातार सात सालों से भारतीय टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड बना रहे हैं। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साल 2013 में 209, साल 2014 में 264, साल 2015 में 150, साल 2016 में नाबाद 171, साल 2017 में नाबाद 208 और साल 2018 में 162 रन की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियां खेली थी।