Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल नीलामी में इन पांच खिलाडिय़ों पर जमकर बरसेगा धन

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण के लिए खिलाडिय़ों की नीलामी होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। आईपीएल के इस सत्र के लिए आगामी 19 दिसंबर को कोलकाता में खिलाडिय़ों की बोली लगाई जाएगी।

अब आईसीसी रैंकिंग में भी विराट कोहली ने बनाया ये विश्व रिकॉर्ड

इस नीलामी के लिए खिलाडिय़ों की शार्ट लिस्ट तैयार कर ली गई है। अब 332 खिलाडिय़ों में से आईपीएल टीमें 73 खिलाडिय़ों को खरीद सकेंगे। इसमें से 29 स्थान विदेशी खिलाडिय़ों के लिए होंगे।

इस बार नीलामी के लिए शीर्ष आधार मूल्य में केवल खिलाडिय़ों को जगह दी गई है। इन सभी सात खिलाडिय़ों का आधार आधार मूल्य 2 करोड़ रुपए रखा गया है। इनमें एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। सात में से 5 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं।

जन्मदिन विशेष: युवराज सिंह का इन छह बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है नाम

ऑस्ट्रेलियाई खिलाडिय़ों में तेज गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, क्रिस लिन, मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल शामिल हैं। दो अन्य खिलाडिय़ों में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन और श्रीलंकाई ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज हैं।